ऐश्वर्य प्रताप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ विश्व चैम्पियनशिप में जीता सोना

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप, लीमा (पेरू) में 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन मेन में रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक देश को दिलाया। ऐश्वर्य ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में 463.4 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। इसके साथ ही ऐश्वर्य ने जूनियर लेवल पर नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया।&nbs.......

भोपाल में पहले दिन हुई गोलों की बरसात

प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। देश में हॉकी का स्तर क्या है, इस बात का अंदाजा भोपाल में शुरू हुई प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैम्पियनिशप-2021 के आयोजन से लगाया जा सकता है। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन गोलों की बरसात देखने को मिली। साई भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में प्रत.......

मध्य प्रदेश की शटलर श्रुति की रहस्यमय मौत

इसी साल किया था इंटर, 12 नेशनल खेली खेलपथ संवाद बैतूल। 17 साल की जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियन श्रुति सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के बैतूल के सारणी में घर की छत पर मृत अवस्था में मिली। हालांकि, अब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। श्रुति 12 बार नेशनल्स खेल चुकी थीं।  श्रुति के पिता निकुंज सोनी सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के पावर हाउस नंबर-4 में डीई के पद पर तैनात .......

भारतीय धावक गोवर्धन को वीजा का इंतजार

लंदन मैराथन के लिए हुआ चयन खेलपथ संवाद जयपुर। तीन अक्टूबर को लंदन में होने वाली मैराथन में राजस्थान के धावक गोवर्धन मीणा का भी चयन हुआ था लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से गोवर्धन फिलहाल दिल्ली में ही दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं। वीजा नहीं मिलने से गोवर्धन के समर्थन में अब सोशल मीडिया पर कैम्पेन शुरू हो गया है। जिसमें राजनेता से लेकर आम आदमी तक उन्हें वीजा देने की मांग कर रहा है। धावक गोवर्धन का कहना है कि 20 साल की.......

अभिषेक और दीक्षा की 800 मीटर दौड़ में चांदी

अंडर-23 नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई प्रथम राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एकेडमी के अभिषेक और दीक्षा ने 800 मीटर दौड़ में चांदी के पदकों से अपना गला सजाया। अभिषेक ठाकुर एवं के.एम. दीक्षा को इस सफलता पर खेल मंत्री यशोधरा राजे स.......

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हॉकी बेटियों का बढ़ाया हौसला

31-31 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि से किया सम्मानित आईओए अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा हॉकी के लिए बड़ा सपोर्ट खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने वादे के मुताबिक टोक्यो ओलम्पिक की भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख.......

प्रशिक्षकों ने व्यक्तिगत शपथ-पत्र की जानकारी देने से किया मना क्यों?

यूपी में खेल निदेशालय और ठेकेदारों के बीच मिलीभगत का खेल शुरू खेलपथ संवाद लखनऊ। ठेकाप्रथा से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाने के खेल निदेशालय लखनऊ के प्रयासों को अभी से पलीता लगना शुरू हो गया है। सूचना अधिकार के तहत प्रशिक्षकों संजय गुप्ता जूडो कोच, विजय पाठक टेनिस कोच लखनऊ, मीनाक्षी रानी गौड़ वेटलिफ्टिंग कोच, रिजवान अहमद ताइक्वांडो कोच लख.......

मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड टीम इवेंट में भारत को दिलाया रजत पदक

फाइनल में सर्वाधिक 80 में से 78 अंक अर्जित किए खेलपथ संवाद भोपाल। यांकटन, अमेरिका में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में महिला कम्पाउण्ड टीम इवेंट में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने कोलम्बिया के विरूद्ध फायनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। मुस्कान टॉप स्कोरर रहीं। भारत यह मुकाबला कोलम्बिया से हार गया। कोलम्बिया ने भारत को 229 के मुकाबले 224 अंकों से हराया। भारत.......

नागौर का छोरा कबड्‌डी लीग में दिखाएगा दमखम

सेना में जवान कमलेश झुंझाड़िया को यू मुंबा ने बतौर मेन रेडर 8 लाख रुपए में खरीदा बड़े भाई बोले- देश-समाज का नाम रोशन करेगा खेलपथ संवाद नागौर। नागौर जिले के जालसू खुर्द के रहने वाले छोरे ने इतिहास रच दिया है। यहां के कबड्‌डी खिलाड़ी और भारतीय सेना में जवान कमलेश झुंझाड़िया को प्रो कबड्‌डी लीग के चल रहे ऑक्शन में बुधवार को लीग की दमदार टीम 'यू मुंबा' ने खरीद लिया है। उनका सिलेक्शन भी टीम में बतौर मेन रेडर के तौर पर.......

दिल्ली की उड़नपरी तरनजीत का छत्रसाल स्टेडियम में जोरदार स्वागत

इंद्रदेव भी हुए प्रसन्न, रिमझिम बूंदों से बढ़ाया बिटिया का हौसला श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। हाल ही तेलंगाना के वारंगल में सम्पन्न हुई 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा और चपलता से 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण तो 200 मीटर दौड़ में चांदी का तमगा जीतकर लौटी दिल्ली की नई उड़नपरी तरनजीत कौर का छत्रसाल स्टेडियम पहुंचने प.......